प्रियंका चोपड़ा हाल ही में, लंदन में अपने पति निक जोनास के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं। खास बात है कि ये वही जगह थी, जहां प्रियंका ने 24 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका ने अपनी एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में उस पल को याद करते हुए कुछ बातें साझा की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि 24 साल पहले उन्हें इसी जगह पर मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान इस जगह को मिलेनियम डोम कहा जाता था। उन्होंने लिखा कि वो अपने 18 साल के बचपन की उस याद को कभी नहीं भूल सकतीं।प्रियंका ने लिखा कि मैं उस वक्त बहुत उत्साहित थीं और साथ ही घबराई हुई भी थीं। मैं जितना अच्छा हो सकता था, उतना अच्छा दिखने की कोशिश करती थीं। उन्होंने 30 नवंबर 2000 को एक ऐसा दिन बताया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने आगे लिखा कि हेमंत त्रिवेदी की उस खूबसूरत ड्रेस को वो पेंसिल हील्स के साथ-साथ पूरी शाम संभालने की कोशिश कर रही थीं।उस दिन घबराहट के चलते प्रियंका को काफी पसीना आ रहा था, जिससे उनका बॉडी टेप टिक नहीं पाया था। एक खुलासा करते हुए प्रियंका ने बताया कि अगर उनके मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद की तस्वीरों को गूगल किया जाए, तो आप देखेंगे कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन असल में मैं अपनी ड्रेस को ऊपर रखने की कोशिश कर रही थीं और मैं इसमें कामयाब हुईं और आखिरकार सब ठीक हो गया।
प्रियंका चोपड़ा अगली बार ‘द ब्लफ’ फिल्म में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा उन्हें इल्या नाइशुलर द्वार निर्देशित ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी देखा जाएगा। इसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने भी अभिनय किया है। मालूम हो कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने तमिल फिल्म ‘थमिजन’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।