*लोकेशन गोटेगांव जिला नरसिंहपुर*
*वाणी भूषण विनय भईया पंचकल्याणक प्रतिष्ठाचार्य बने*
एंकर –गोटेगावं नगर में जैन धर्म के हो रहे अभूतपूर्व धर्मोत्सव पंचकल्याणक महोत्सव मंडपम में वीतरागी जिनेन्द्र भगवान जी के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
महोत्सव के दूसरे दिन विशाल मंडपम में पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, जिनेन्द्र भगवान जी का अभिषेक, शांति धारा, नित्य पूजन, जैन मुनि जी के प्रवचन हुए।
दोपहर मे धर्म स्थल पर याग महामंडल विधान, वाणी भूषण सम्राट विनय भैया की ओजस्वी पूजन वाचन जैसी अन्य धर्म क्रियाएं सम्पन्न हुई।
मंडपम के विशाल धार्मिक मंच पर विमान में विराजमान जिनेन्द्र भगवान के समक्ष जैन श्रावकों द्वारा प्रत्येक पूजन पर चढ़ाये जा रहे अष्टपुंज के अर्घ्य उन्हें असीम पुण्य का संचय करा रहे थे।
पंचकल्याणक के महापात्र नाचते गाते संगीतकार की सुमधुर आवाज एवं संगीतमयी ध्वनि के साथ ही प्रतिष्ठाचार्य के ओजस्वी वाणी पर चौबीस तीर्थंकर भगवान को क्रम से अर्घ्य समर्पित कर रहे थे।
वाइट-1 वर्षा टीनू जैन विधि नायक
2- सोनू जैन पुण्यार्जक
*श्रेय टीवी से जिला नरसिंहपुर रिपोर्टर कंछेदी पटेल की खास रिपोर्ट*